RMS
Roy Maritime Services
Company Rules
कंपनी नियम
Official Policy Document
आधिकारिक नीति दस्तावेज़

Company Rules & Conduct

कंपनी नियम एवं आचरण

These rules are part of your signed Employment Agreement. They apply from the date of joining, equally to all ranks, all vessels and all lengths of service. If this page and your signed Employment Agreement differ, the signed Employment Agreement applies.

ये सभी नियम आपके द्वारा हस्ताक्षरित रोजगार अनुबंध (Employment Agreement) का हिस्सा हैं। ये नियम जहाज़ पर कार्यभार संभालने की तारीख से लागू होंगे और सभी पदों, सभी जहाज़ों तथा सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होंगे, चाहे उनकी सेवा अवधि कितनी भी हो। यदि इन नियमों और आपके हस्ताक्षरित रोजगार अनुबंध में कोई अंतर पाया जाता है, तो रोजगार अनुबंध में लिखी शर्तें मान्य होंगी।

In effect for all vesselsसभी पोतों पर लागू Version 1.0 · Last updated: 11 November 2026 संस्करण 1.0 · अंतिम अद्यतन: 11 नवंबर 2026
01

Leave & Notice Policy

छुट्टी एवं पूर्व सूचना के नियम

1.1
Notice period
छुट्टी के लिए 15 दिन पहले आवेदन करना अनिवार्य है।

Submit your leave application through the Company portal at least 15 days before your intended departure date.

यदि आप जहाज़ से छुट्टी लेकर जाना चाहते हैं, तो अपनी प्रस्तावित छुट्टी की तारीख से कम से कम 15 दिन पहले कंपनी के पोर्टल पर आवेदन करना आवश्यक है।

15-day minimum न्यूनतम 15 दिन
Submit Leave Application → अवकाश आवेदन प्रस्तुत करें →
1.2
Application and review
छुट्टी की मंज़ूरी एवं अंतिम तारीख

Company representatives review each application and contact you directly to confirm. Approval and the final leave date depend on vessel movement schedules and on whether a replacement is available. Confirmed details are given on that call.

छुट्टी का आवेदन मिलने के बाद कंपनी के प्रतिनिधि उसकी समीक्षा करेंगे और आपसे सीधे संपर्क करके जानकारी देंगे।

छुट्टी की मंज़ूरी और जहाज़ से उतरने की अंतिम तारीख जहाज़ की आवाजाही, उसके कार्य संचालन तथा आपकी जगह दूसरे कर्मचारी की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

कंपनी का प्रतिनिधि आपसे बातचीत के दौरान छुट्टी की मंज़ूरी और अंतिम तारीख की पुष्टि करेगा।

1.3
Minimum service
कम से कम 90 दिन की सेवा अनिवार्य

You must complete 90 days on board, counted from joining or rejoining, before you apply for leave.

जहाज़ पर जॉइन करने या दोबारा जॉइन करने की तारीख से कम से कम 90 दिन की सेवा पूरी करने के बाद ही आप छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

90 days on board 90 दिन जहाज़ पर
1.4
Leaving without notice
बिना पूर्व सूचना के छुट्टी लेने पर भुगतान रोकने का नियम

If you go on leave without the 15 days' notice required by rule 1.1, all outstanding payment is held.

यदि कोई कर्मचारी नियम 1.1 के अनुसार 15 दिन पहले सूचना दिए बिना छुट्टी पर चला जाता है, तो उसका समस्त बकाया भुगतान रोक दिया जाएगा।

The hold lasts until you rejoin and complete at least 15 days of active service. After that, the hold is released.

यह भुगतान तब तक रोका रहेगा, जब तक कर्मचारी दोबारा जहाज़ पर जॉइन करके कम से कम 15 दिन की सक्रिय ड्यूटी पूरी नहीं कर लेता।

15 दिन की ड्यूटी पूरी होने के बाद रोका गया भुगतान जारी कर दिया जाएगा।

This does not apply to medical leave approved under rule 1.5.

यह नियम उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा जिनकी मेडिकल छुट्टी नियम 1.5 के अनुसार स्वीकृत की गई है।

1.5
Emergency medical leave
आपातकालीन मेडिकल छुट्टी

Medical leave may be approved with less than 15 days' notice if you submit a doctor's recommendation and supporting medical reports.

यदि किसी कर्मचारी को स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के कारण छुट्टी की आवश्यकता होती है, तो 15 दिन की पूर्व सूचना के बिना भी मेडिकल छुट्टी मंज़ूर की जा सकती है।

इसके लिए डॉक्टर की लिखित सलाह तथा संबंधित मेडिकल रिपोर्ट कंपनी को उपलब्ध कराना आवश्यक होगा।

Exception to 15-day rule 15-दिन नियम का अपवाद Doctor's report required चिकित्सक रिपोर्ट आवश्यक
02

Conduct & Discipline

आचरण एवं अनुशासन संबंधी नियम

2.1
Alcohol and substances
शराब एवं नशीले पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध

Alcohol, drugs and any intoxicating substance are strictly prohibited on all Company vessels. A strict no-alcohol policy applies in line with regional rules, since most vessels operate along the Gujarat coast. Vessels operating outside the Gujarat coast must also follow this policy.

कंपनी के सभी जहाज़ों पर शराब, नशीली दवाओं तथा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करना या उन्हें रखना सख्त मना है।

कंपनी के अधिकांश जहाज़ गुजरात के समुद्री क्षेत्र में कार्य करते हैं, इसलिए स्थानीय नियमों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने शराब के प्रति पूर्ण प्रतिबंध (Zero Alcohol Policy) लागू किया है।

यह नियम गुजरात के समुद्री क्षेत्र के बाहर कार्य करने वाले कंपनी के जहाज़ों पर भी समान रूप से लागू होगा।

Zero tolerance, all vessels शून्य सहनशीलता: सभी पोत
2.2
Misconduct after substance use
नशे की स्थिति में अनुचित व्यवहार

If you are reported for misconduct linked to alcohol or any substance, you must either prove your innocence or accept a deduction of 15 days' salary.

यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित अनुचित व्यवहार की शिकायत प्राप्त होती है, तो कर्मचारी को अपनी निर्दोषता प्रमाणित करनी होगी।

अन्यथा उसे 15 दिन के वेतन की कटौती स्वीकार करनी होगी।

2.3
Violence and physical altercation
मारपीट एवं हिंसक व्यवहार

Any violence on board is prohibited. This includes physical altercations, such as using hands or fists against a crew member or staff member during an argument.

जहाज़ पर किसी भी प्रकार की हिंसा, मारपीट या शारीरिक झगड़ा पूरी तरह प्रतिबंधित है।

इसमें बहस या विवाद के दौरान किसी अन्य कर्मचारी, अधिकारी या स्टाफ सदस्य को हाथ, मुक्के या किसी अन्य तरीके से शारीरिक चोट पहुँचाना भी शामिल है।

The consequence is immediate termination of service and a payment hold for 3 months. The held payment is released after 3 months from the date of termination, after any deduction your Employment Agreement permits.

ऐसी घटना होने पर संबंधित कर्मचारी की सेवा तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, कर्मचारी का बकाया भुगतान 3 महीने के लिए रोक दिया जाएगा।

सेवा समाप्त होने की तारीख से 3 महीने पूरे होने के बाद, रोजगार अनुबंध के अनुसार अनुमत किसी भी कटौती को समायोजित करके शेष भुगतान जारी कर दिया जाएगा।

Immediate termination तत्काल बर्खास्तगी
03

Documentation

दस्तावेज़ संबंधी नियम

3.1
Identity and certificates
पहचान पत्र एवं आवश्यक प्रमाणपत्र

You must carry your identity proof and relevant certificates at all times during duty. The Company may request resubmission of any document at any time, and you must provide it.

प्रत्येक कर्मचारी के पास ड्यूटी के दौरान अपना पहचान पत्र तथा पद के अनुसार आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध होने चाहिए।

कंपनी किसी भी समय किसी कर्मचारी से उसके दस्तावेज़ दोबारा जमा करने या सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने को कह सकती है।

ऐसी स्थिति में संबंधित कर्मचारी को मांगे गए दस्तावेज़ उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

04

Incident Reporting

जहाज़ पर होने वाली घटनाओं की सूचना देना

4.1
Reporting requirement
प्रत्येक घटना की सूचना देना अनिवार्य है।

Every incident on board, regardless of severity, must be reported to the vessel's designated WhatsApp group. Even minor issues must be brought to Company representatives without exception.

जहाज़ पर होने वाली हर घटना की जानकारी कंपनी को देना आवश्यक है, चाहे वह घटना छोटी हो या बड़ी।

किसी भी प्रकार की दुर्घटना, विवाद, तकनीकी समस्या, नुकसान या अन्य घटना होने पर उसकी सूचना जहाज़ के लिए निर्धारित आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में देना अनिवार्य है।

छोटी से छोटी घटना को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए। प्रत्येक घटना की जानकारी कंपनी के प्रतिनिधियों तक पहुँचाना कर्मचारी की ज़िम्मेदारी है।

4.2
Failure to report
घटना की सूचना नहीं देने पर कार्रवाई

Failure to report results in action based on the nature and severity of the incident.

यदि कोई कर्मचारी जहाज़ पर हुई घटना की जानकारी कंपनी को नहीं देता है, तो घटना की प्रकृति और गंभीरता के आधार पर उसके विरुद्ध उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।